छत्तीसगढ़ के खाद्य विभाग ने ‘सेवा सेतु पोर्टल’ लॉन्च किया है। इसके माध्यम से नागरिक घर बैठे नया राशन कार्ड बनाने, परिवार के सदस्यों का नाम जोड़ने या हटाने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। मोबाइल या कंप्यूटर से स्वयं आवेदन करने पर यह सेवा बिल्कुल निशुल्क है, जबकि चॉइस सेंटर के माध्यम से फॉर्म भरने पर केवल ₹30 का सेवा शुल्क तय किया गया है। पोर्टल पर पंजीकरण के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर आवेदन जमा करना होगा। अधिकारियों द्वारा सत्यापन के बाद 15 से 30 दिनों में डिजिटल हस्ताक्षरित राशन कार्ड जारी कर दिया जाता है।
- ख़बरें


