छ.ग. में बिजली दर की बढ़त का घोर विरोध शुरू

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा बिजली दरों में औसतन 6.23% की बढ़ोतरी की है जोकि 1 जुलाई से प्रभावी रहेगी. इसको लेकर प्रदेश में सियासत गर्म है। आयोग द्वारा वृद्धि के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को स्लैब के अनुसार प्रति यूनिट 30 से 50 पैसे अधिक चुकाने होंगे।गैर-घरेलू व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट और कृषि पंपों के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी ने बढ़ी हुई दरों, स्मार्ट मीटर व्यवस्था और अत्यधिक बिजली बिलों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए राज्यव्यापी आंदोलन शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में पार्टी ने पहले चरण में रायपुर, बिलासपुर, कोरबा समेत सभी जिला मुख्यालयों में बिजली कार्यालयों का घेराव किया और पुतला दहन किया।कांग्रेस का आरोप है कि स्मार्ट मीटर सामान्य से बहुत तेज चलते हैं, जिससे लोगों को अत्यधिक और गलत बिल मिल रहे हैं।

पार्टी ने दावा किया है कि लगभग 45 लाख उपभोक्ताओं को सामान्य से तीन गुना ज्यादा बिजली के बिल मिले हैं। उधर ऊर्जा मंत्री ने स्पष्ट किया है कि आयोग ने विद्युत वितरण कंपनी की 24% तक की भारी बढ़ोतरी की मांग को खारिज कर दिया है, जिससे जनता पर न्यूनतम प्रभाव पड़े।

More Topics

इसे भी पढ़े