छत्तीसगढ़ एनएसयूआई का उग्र प्रदर्शन और सीएम हाउस का घेराव

छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई सहित पूरे प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने उग्र रुख अख्तियार कर लिया है। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने भिलाई, दुर्ग और राज्य के विभिन्न जिलों से एकजुट होकर प्रदेश की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया। छत्तीसगढ़ के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में साल 2017 से छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए गए हैं।

एनएसयूआई का आरोप है कि सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है।संगठन का कहना है कि उच्च शिक्षा संस्थानों में राजनीतिक हस्तक्षेप बढ़ रहा है और छात्रसंघ चुनाव न कराकर युवाओं की आवाज को दबाया जा रहा है।इस बड़े आंदोलन का नेतृत्व एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने किया। उनके साथ भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय और युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा सहित भारी संख्या में भिलाई-दुर्ग व अन्य जिलों के छात्र कार्यकर्ता शामिल हुए।

More Topics

इसे भी पढ़े