छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र में रेत खनन विवाद और पुरानी रंजिश के चलते भाजपा नेता भरत सिंह (लल्ला सिंह) और उनके साथियों की नृशंस हत्या कर दी गई。हमलावरों ने उनकी फॉर्च्यूनर कार को ट्रकों के बीच फंसाकर पेट्रोल डाला और आग के हवाले कर दिया, जिससे नेताजी समेत तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई.
पुलिस ने 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. चार मुख्य आरोपियों—अक्षत त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और मन्नू त्रिपाठी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है. एक मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.


