Total Users-

1,230,058

spot_img

Total Users-

1,230,058
Saturday, May 30, 2026
spot_img

अफ्रीका में व्यापार की संभावनाओं पर अहम बैठक

अफ्रीका महाद्वीप के इथोपिया में व्यापार और निवेश की संभावनाओं को लेकर बिलासपुर के उद्योगपतियों, माइनिंग व्यवसाईयों, राइस मिलर्स, पर्यटन सेवा प्रदाताओं और इन विभागों के अधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की गई। इथोपिया में भारत के राजदूत अनिल राय ने बिलासपुर कलेक्टोरेट में कलेक्टर संजय अग्रवाल की मौजूदगी में बैठक लेकर छत्तीसगढ़ लद्यु उद्योग संघ, प्रमुख उद्योगपतियों, माइनिंग से जुड़े व्यवसाईयों, राइस मिलर्स और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर अफ्रीका के विभिन्न देशों में उपलब्ध व्यापारिक अवसरों, निवेश की संभावनाओं और साझेदारी के मॉडलों पर विस्तार से चर्चा की। स्वसहायता समूहों की महिलाएं भी बैठक में शामिल हुईं। उन्होंने समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों और उनकी खासियतों की जानकारी दी।

राजदूत अनिल राय ने बैठक में बताया कि अफ्रीका में कई ऐसे क्षेत्र है जहां भारतीय उद्योगपतियों, व्यापारियों व राइस मिलर्स के लिए अपार अवसर हैं। उन्होंने खनन, राइस मिलिंग और उद्योगों की स्थापना पर जोर देते हुए कहा कि अफ्रीका के कई देशों में खनिज संसाधनों के भंडार हैं, लेकिन तकनीकी सहायता की कमी है। इस क्षेत्र में भारत की अहम भूमिका हो सकती है। उन्होंने पर्यटन, औद्योगिक इकाईयों की स्थापना, कृषि उपकरणों के निर्यात और कौशल विकास पर भी सुझाव दिए। श्री राय ने स्थानीय उद्यमियों को बताया कि अफ्रीका के जीडीपी का 12 प्रतिशत माइनिंग से आता है।

More Topics

अब Green Card के लिए भारत लौटने की जरुरत नहीं, US से ही कर सकेंगे Apply

अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने हाल ही में...

मुनीर की सेना का बलूचिस्तान में ‘कर्फ्यू टॉर्चर, निवासियों की बढ़ी मुश्किलें

बलूचिस्तान के अवारान जिले के मश्कय कस्बे के निवासियों...

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के घर फिर सीआईडी ​की दस्तक

पश्चिम बंगाल केंद्रीय जांच विभाग (सीआईडी) के चार अधिकारियों...

सीबीएसई की 12वीं के स्टूडेंट को मार्कशीट के साथ आंसरशीट डिजिलॉकर पर देने की योजना

बोर्ड एग्जामिनेशन सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने की दिशा में...

इसे भी पढ़े