Total Users-

1,228,338

spot_img

Total Users-

1,228,338
Monday, May 25, 2026
spot_img

फेशियल योगा से आप अपने चेहरे की चमक बढ़ा सकते हैं

आज के ज़माने में योग के द्वारा अनेक बीमारियों के उपचार व रोगों से बचाव किया जाता है . इसी तरह से कुछ चेहरे की योग एक्सरसाइज़ चेहरे की चमक बढ़ा सकती हैं. ये इतनी सरल हैं कि इन योग एक्सरसाइज़ को बिना थके या बिना किसी अतिरिक्त साधन के, दिन के किसी भी समय किया जा सकता है .

1. गर्दन सीधी रखकर आईब्रो ऊपर-नीचे करें।
2. भौहें सिकोड़ें, माथे पर आड़े व खड़े सल डालें।
3. गर्दन सीधी रखें व ऊपर-नीचे देखें।
4. आँखों को गोल घुमाएँ दोनों दिशा में।
5. आँखों पर हथेली रगड़कर कुछ देर रखें।
6. सुबह व रात आँखों को ठंडे पानी से धोएँ।
7. नथुने फुलाएँ व ढीला छोड़ दें।
8. पूरा मुँह खोलें व बंद करें।
9. जबड़ा दाएँ-बाएँ हिलाएँ।
10. होठों को सिकोडें व फैलाएँ।
11. दाँत दिखाएँ व बंद करें।
12. मुँह से फुग्गा फुलाएँ।
13. दाँत पर दाँत रखकर जमकर दबाएँ।
14. गर्दन की चमड़ी को खीचें, जबड़ा टाइट करें।
15. दस तक गिनते हुए गर्दन को पीछे ले जाएँ।
16. मुँह में पानी भरकर हिलाएँ।
17. सोने के पहले प्रतिदिन चेहरे को साफ करें। यदि आप वर्किंग वूमन हैं तो डीप क्लीजिंग मिल्क से साफ करें।
व्यायाम के अतिरिक्त संतुलित खान-पान आपकी त्वचा में असली चमक लाता है। अत: भोजन में दूध,
दही, सलाद, फल, हरी सब्जियाँ अवश्य लें। पर्याप्त पानी पिएँ, सूर्य की तेज किरणों से बचें व धूप का चश्मा लगाएँ। प्रत्येक फेशियल योगा 8-10 से 20 बार प्रतिदिन 2 से 5 मिनट तक करें। इससे
आपको 15 दिन में ही फर्क नजर आने लगेगा।

More Topics

दुर्ग में एक ही परिवार के 4 लोगों की सामूहिक मौत, इलाके में सनसनी

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र...

’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत’

सुशासन तिहार 2026 के समाधान शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु...

इसे भी पढ़े