नशामुक्त युवा, विकसित भारत की पहचान: विद्यार्थियों ने लिया सामूहिक संकल्प

प्रधानमंत्री के आह्वान एवं भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत माय भारत द्वारा संचालित ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान के तहत प्रदेशभर में युवाओं और विद्यार्थियों को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने के उद्देश्य से व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में  बलरामपुर-रामानुजगंज जिला के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, सेमरा, विकासखंड कुसमी  में वृहद नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशे से स्वयं दूर रहने, अपने परिवार और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का सामूहिक संकल्प लिया।

More Topics

स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने हुनर से संवारी राखियों की खूबसूरती

मोती, धान-चावल, बीज और रक्तमौली धागों से तैयार राखियों...

इसे भी पढ़े