बिलासपुर। बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है। आरोपियों ने पहले छात्रा से दोस्ती की और शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर उससे बैंक खाते और लॉकर से पैसे व जेवर हासिल कर लिए। गिरफ्तार आरोपियों में एक ASI का बेटा भी शामिल है। पुलिस जांच में सामने आया कि ठगी की रकम से आरोपी नेपाल घूमने गए और महंगी पार्टियों में पैसे उड़ाए। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
- ख़बरें


