भिलाई-3 में गाड़ी हटाने को लेकर खूनी झड़प, 4 गिरफ्तार

भिलाई-3 के डबरापारा में रास्ते में खड़ी पिकअप हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। एक पक्ष ने लोहे की रॉड, डंडे, हॉकी स्टिक और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में नीलेश साहू गंभीर रूप से घायल होकर वेंटिलेटर पर हैं, जबकि तेजराम उर्फ तेजा साहू का आईसीयू में इलाज चल रहा है। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने सोहन वर्मा, मोहन वर्मा, रामगोपाल वर्मा और राजा राजपूत को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल जैक रॉड और हॉकी स्टिक जब्त कर ली है।

More Topics

इसे भी पढ़े