रोटरी क्लब भिलाई पिनेकल द्वारा आयोजित विशेष प्रदर्शनी “डोरी – वीविंग पैशन इन टू पर्पस” का भव्य आयोजन होटल ग्रैंड ढिल्लन में सफलता के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना था।
पूरब टाइम्स, भिलाई. कार्यक्रम में मुंबई से आईं प्रसिद्ध ‘सुटा सिस्टर्स’ (SUTA Sisters – सुजाता और तान्या) विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। उन्होंने अपने उद्यमिता के सफर और संघर्ष की प्रेरणादायक कहानी साझा करते हुए स्थानीय महिलाओं को नए व्यावसायिक अवसरों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
प्रदर्शनी में हैंडलूम, फैशन, ज्वेलरी और हस्तशिल्प से जुड़ी कई महिला उद्यमियों ने अपने स्टॉल लगाए।
हजारों से अधिक आगंतुकों की मौजूदगी ने इस आयोजन को बेहद खास बना दिया। क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन स्नेहा गुलाटी ने बताया कि ‘डोरी’ केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके हुनर को सही पहचान दिलाने का एक सशक्त जरिया है। आयोजन को सफल बनाने में प्रायोजकों, सदस्यों और शहरवासियों का विशेष योगदान रहा।


