छत्तीसगढ़ BJP अध्यक्ष किरण सिंहदेव बुधवार (29 जुलाई) को उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक सड़क हादसे में घायल हो गए. उनकी कमर में चोट लगी है. उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अपने परिवार के साथ बागेश्वर धाम से दर्शन करके लौट रहे थे.
एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा
यूपी के ललितपुर कोतवाली के तालबेहट क्षेत्र में एनएच-44 पर टेकरी के पास खड़े एक ट्रक में पीछे से छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव की इनोवा कार टकरा गई. हादसे में किरण सिंह देव और चालक गौतम कुमार घायल हो गए.
दोनों को पहले सीएचसी तालबेहट में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया


