रायपुर के मोवा स्थित कोयला कारोबारी पंकज अग्रवाल के घर हुई 70 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर दिया। मामले का मास्टरमाइंड 12 दिन पहले काम पर रखा गया रसोइया महेंद्र यादव निकला।
पुलिस ने उसे और उसके साथी को नागपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 51.50 लाख रुपये नकद, सोना-चांदी के जेवर समेत करीब 70 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है।


