भिलाई। रायपुर के माना स्थित ग्राम नकटी में 85 परिवारों के मकान तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस ने शनिवार को भिलाई के सुपेला चौक पर प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झूमाझटकी भी हुई।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार ने 85 परिवारों को बेघर कर दिया है और प्रभावितों के लिए पक्के मकान व उचित मुआवजे की मांग की। पूर्व महापौर नीता लोधी ने भी कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार की गुटबाजी का खामियाजा आम जनता भुगत रही है।


