प्रेमी की मदद के लिए केयरटेकर बनी चोर, रायपुर से गिरफ्तार

दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र में एक केयरटेकर ने अपने प्रेमी की आर्थिक मदद के लिए मालिक के घर से 24 हजार रुपये चोरी कर लिए। युवती पिछले दो वर्षों से परिवार के साथ रहकर घरेलू सहायक के रूप में काम कर रही थी। शादी की व्यस्तता का फायदा उठाकर उसने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गई। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी युवती और उसके प्रेमी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से 23,500 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पूछताछ में युवती ने प्रेमी के कहने पर चोरी करना स्वीकार किया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

More Topics

इसे भी पढ़े