रायपुर के तिल्दा थाना क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक नाबालिग छात्र ने “मोटा” कहने पर हुए विवाद के बाद अपने ही सहपाठी की चाकू मारकर हत्या कर दी。 इस दुखद घटना में 16 वर्षीय छात्र अमन यदु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी क्लासमेट गंभीर रूप से घायल हो गया है. विवाद की शुरुआत में बोर्ड परीक्षा के दौरान, आरोपी छात्र ने मृतक अमन यदु को ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाया था. इस बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था.
स्कूल के गेट के बाहर दोनों छात्रों के बीच इसी पुराने विवाद को लेकर हाथापाई शुरू हो गई. हाथापाई के दौरान एक छात्र चाकू निकालकर ले आया。दोनों के बीच हुई छीना-झपटी में आरोपी छात्र ने चाकू छीन लिया और अमन के सीने तथा गर्दन पर कई वार कर दिए, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद आरोपी भी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.


