दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र के शक्ति नगर में महज 900 रूपये के लेनदेन को लेकर 26 वर्षीय यशवंत सारथी की बेरहमी से हत्या कर दी गई。आरोपियों ने पत्थर और कटर से वार कर शव को सूखे कुएं में फेंक दिया था.पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 7 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.मुख्य आरोपी ने यशवंत को फोन कर शक्ति नगर स्थित एक राइस मिल के पास बुलाया. वहाँ पहले से मौजूद अन्य आरोपियों ने उसे घेर लिया.
आरोपियों ने पत्थर से कुचलकर और कटर से पीट-पीटकर यशवंत की निर्ममता से हत्या कर दी. परिजनों के अनुसार, मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से अंग्रेजी के ‘X’ का निशान भी बनाया गया था.दुर्ग सीएसपी हर्षित मेहर के नेतृत्व में की गई त्वरित जांच में 24 घंटे के भीतर सभी 7 नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर बीएनएस की धारा 103 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.


