छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार में कैबिनेट फेरबदल की अटकलें एक बार फिर काफी तेज हो गई हैं। राज्य की राजनीति में मची हलचल के बीच यह चर्चा है कि मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा करने के बाद विभागों में फेरबदल या कुछ नए चेहरों को शामिल कर सकते हैं।हाल ही में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर देर रात सभी मंत्रियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा गर्म है कि मुख्यमंत्री संगठनात्मक और प्रशासनिक कसावट लाने के लिए मंत्रियों का इस्तीफा लेकर बड़ा फेरबदल कर सकते हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रायपुर दौरों और बैठकों के बाद से ही साय मंत्रिमंडल में बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई थी, जिसे पार्टी के आगामी रणनीतिक फैसलों से जोड़कर देखा जा रहा है।बीजेपी आलाकमान और राज्य नेतृत्व द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश की जाएगी.


