राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र के मनगट्टा स्थित विसली वुड रिसॉर्ट में भिलाई निवासी 24 वर्षीय युवती मुस्कान तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, जिसका शव रिसॉर्ट के बाथरूम में अचेत अवस्था में मिला. इस सनसनीखेज मामले में सबसे बड़ा संदेह तब पैदा हुआ जब युवती के साथ आए उसके दोस्त और साथी सुबह होने से पहले ही रिसॉर्ट से फरार हो गए.जानकारी के अनुसार, मृतका मुस्कान तिवारी, निवासी, एकता नगर, भिलाई-3 अपने कुछ दोस्तों के साथ पहले रायपुर के एक क्लब में गई थी। क्लब से लौटने के बाद सभी लोग राजनांदगांव के मनगट्टा वन चेतना केंद्र के पास स्थित विसली वुड रिसॉर्ट में ठहरने के लिए पहुंचे.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके साथ एक अन्य युवती और तीन युवक थे, जबकि बाद में रायपुर के तीन अन्य युवक भी वहां पहुंचे थे ।गुरुवार सुबह मुस्कान रिसॉर्ट के कमरे के बाथरूम में अचेत हालत में पाई गई. शुरुआती जांच के मुताबिक, उसके शरीर पर किसी बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मुताबिक, शव को मर्चुरी में रखवा दिया गया है. मौत के वास्तविक कारणों जैसे जहर, दम घुटना या कोई अन्य वजह का सटीक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।


