राष्ट्रीय स्तर पर नृत्य संगीत में दुर्ग का नाम रोशन

छत्तीसगढ़ के दुर्ग की मेधावी छात्राओं ने देहरादून में आयोजित अखिल भारतीय नृत्य, संगीत एवं कला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है।यह प्रतियोगिता उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में बसे देहरादून के सांस्कृतिक विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल करने वाली छात्राएं दुर्ग के ‘गीतांजलि संगीत महाविद्यालय’ से जुड़ी हुई हैं। कार्यक्रम में मुख्य निर्णायक के रूप में ऋषिकेश पोहनकर, सीमा और अनामिका सेन जैसे जाने-माने कला विशेषज्ञ शामिल थे।

More Topics

इसे भी पढ़े