भिलाई में अवैध मदरसा पर चला बुलडोजर

छत्तीसगढ़ के भिलाई में नगर पालिक निगम ने हाईकोर्ट के आदेश पर अयप्पा नगर (आनंद विहार और उल्लास नगर क्षेत्र) में सरकारी ईडब्ल्यूएस (EWS) की जमीन पर बने अवैध मदरसे और कई अस्थायी मकानों पर बुलडोजर चलाया。यह कार्रवाई करीब 1.5 एकड़ क्षेत्र से 16 साल पुराने अवैध कब्जे को हटाने के लिए की गई. यह तोड़फोड़ सोमवार तड़के सुबह 4 से 5 बजे के बीच भिलाई नगर निगम और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शुरू की गई。

जिस ज़मीन पर कब्जा किया गया था, वह मूल रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित थी, जहाँ गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास बनाए जाने हैं。कब्जाधारियों ने करीब 12 से 16 साल पहले जमीन पर अतिक्रमण कर मदरसा और कुछ कच्चे मकान बना लिए थे。निगम द्वारा बार-बार नोटिस देने के बाद भी जब कब्जा नहीं हटा, तो मामला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में गया। हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए निर्माण को हटाने और गरीबों के आवास बनाने का निर्देश दिया था.

More Topics

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज-राज्यपाल रमेन डेका

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम...

इसे भी पढ़े