छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का व्हाट्सएप अकाउंट साइबर ठगों द्वारा हैक कर लिया और उनके परिचितों और अधिकारियों को हैकर्स ने डॉ. सलीम राज की प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल करके उनके परिचितों को मैसेज भेजे। मैसेज भेजकर पैसों की मांग करना शुरू कर दिया ।मैसेजों में लिखा गया कि “मेरा यूपीआई काम नहीं कर रहा है, बहुत अर्जेंट है, कृपया पैसे भेज दो”।
इस मामले की आधिकारिक शिकायत रायपुर के सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस की साइबर सेल टीम ने व्हाट्सएप अकाउंट को रिकवर करने और ठगों के आईपी एड्रेस व बैंक खातों को ट्रैक करने की कार्रवाई शुरू कर दी है


