ऑनलाइन सट्टा और बेटिंग पर दुर्ग पुलिस का शिकंजा

दुर्ग पुलिस ने खम्हरिया स्थित ‘रियों होटल’ में छापा मारकर ऑनलाइन सट्टा (बेटिंग ऐप) खेलते हुए भिलाई के 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी शेख अकरम उम्र 24 वर्ष, निवासी सेक्टर-6, भिलाई।अनीष कुमार उम्र 27 वर्ष, निवासी सेक्टर-7, भिलाई हैं.पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ‘सिक्किम’ नामक ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म के जरिए लंबे समय से इस सिंडिकेट से जुड़े हुए थे।

वे ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में युवाओं को त्वरित और मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर बड़ी रकम का लेन-देन कर रहे थे।स्मृतिनगर पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।

More Topics

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज-राज्यपाल रमेन डेका

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम...

इसे भी पढ़े