बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ में मंदोदरी बनीं काजल अग्रवाल ने की फिल्म की तारीफ

निर्देशक नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी और बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ के शानदार टीज़र ने रणबीर कपूर को भगवान राम और रॉकिंग स्टार यश को रावण के रूप में दिखाकर दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे। अब इस महाकाव्य फिल्म में ‘मंदोदरी’ का अहम किरदार निभा रहीं दिग्गज अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने फिल्म के भव्य स्वरूप और इसकी मेकिंग को लेकर बड़े खुलासे किए हैं। ‘वैरायटी इंडिया’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, काजल अग्रवाल ने साझा किया कि ‘रामायण’ पर काम करने का उनका अनुभव उनके करियर के अब तक के सभी प्रोजेक्ट्स की तुलना में बिल्कुल अलग और अनोखा रहा है।

काजल अग्रवाल ने ‘रामायण’ के बारे में क्या कहा?

काजल ने फ़िल्म पर काम करने के बारे में खुलकर बात की और कहा कि फ़िल्म बनाने की तकनीक और इस प्रोजेक्ट से जुड़ी भावनाएँ पूरी टीम के लिए बहुत खास हैं।

काजल ने कहा, ‘यह बिल्कुल नया अनुभव था क्योंकि फ़िल्म में अद्भुत तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। भारत में ऐसी फ़िल्म पहले कभी नहीं बनी है। कलाकार के तौर पर हम भी पहली बार ऐसा कुछ कर रहे हैं। यह हमारे देश की अपनी कहानी है, इसलिए यह हमारे दिल के बहुत करीब है।’

रामायण’ में काजल का किरदार

काजल अग्रवाल ‘रामायण’ फ़िल्म में रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभा रही हैं। उनकी बातों ने फ़िल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फ़िल्मों में से एक माना जा रहा है। यह फ़िल्म दो भागों में बन रही है और इसे अब तक की सबसे महंगी भारतीय फ़िल्म माना जा रहा है।

More Topics

नीट प्रदर्शन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का हमला, अमित शाह से मांगा इस्तीफा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को केंद्र सरकार...

भिलाई-3 में गाड़ी हटाने को लेकर खूनी झड़प, 4 गिरफ्तार

भिलाई-3 के डबरापारा में रास्ते में खड़ी पिकअप हटाने...

इसे भी पढ़े