रायपुर सिलियारी चौकी प्रभारी को एसपी ने निलंबित किया

रायपुर के एसपी ग्रामीण कीर्तन राठौर ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में सिलयारी चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सिलयारी पुलिस चौकी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई थी.

पीड़िता के परिजनों ने जब इस घटना की शिकायत दर्ज कराई, तो सिलयारी चौकी प्रभारी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. उन्होंने केस दर्ज करने और आरोपियों की तलाश करने में अत्यधिक ढिलाई और लापरवाही बरती. इसकी जांच के तुरंत बाद एसपी ने थाना प्रभारी को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया. फिर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

More Topics

इसे भी पढ़े