भिलाई में ड्रग्स केस में एक आरोपी को छोड़ने के बदले रिश्वत मांगने के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग, विजय अग्रवाल ने दो सब-इंस्पेक्टर्स को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. भिलाई क्षेत्र में पुलिस ने ड्रग्स र्व नशीले पदार्थ से जुड़े एक मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया था. इस केस में एक आरोपी को छोड़ने और मामले को रफा-दफा करने के एवज में दोनों सब-इंस्पेक्टर्स ने 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी.इस घूसखोरी से जुड़ा एक कथित ऑडियो और शिकायत सामने आई, जिसमें पैसों के लेन-देन को लेकर बातचीत उजागर हुई.
- ख़बरें


