छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के दुर्ग जिला उपाध्यक्ष चेतन चंदेल को ऑनलाइन सट्टा मामले में संलिप्तता के आरोप में दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।यह कार्रवाई भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में पकड़े गए सटोरियों की निशानदेही पर की गई है.
गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले, 21 मई को चेतन चंदेल एक निजी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर स्मृति नगर चौकी पहुंचा था。वहां भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के साथ उसकी तीखी बहस हुई थी और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की का आरोप लगा था.


