दुर्ग में कार के गुप्त दरवाजों में 14.5 किलो गांजे की तस्करी पकड़ी गई

दुर्ग-भिलाई पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक क्रेटा कार से 14.5 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसे कार के दरवाजों के भीतर विशेष सीक्रेट चेंबर बनाकर छिपाया गया था। पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और कुम्हारी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने इस शातिर तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर इस संदिग्ध कार पंजीयन क्रमांक CG 04 HX 6908 को कुम्हारी ओवरब्रिज के नीचे रोका। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को गाड़ी से गांजे की तेज गंध आ रही थी, जिसके बाद पूरी कार की गहन तलाशी ली गई.तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए कार के चारों दरवाजों के भीतर आंतरिक हिस्सों को काटकर विशेष रूप से लोहे-प्लास्टिक के गुप्त चेंबर तैयार किए थे।

More Topics

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज-राज्यपाल रमेन डेका

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम...

इसे भी पढ़े