राज्य के ‘सुशासन तिहार’ जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान जनता और भाजपा नेताओं से दुर्व्यवहार व उंगली दिखाने के आरोप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर दुर्ग जनपद सीईओ रूपेश कुमार पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.
निलंबित सीईओ ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की और इस कार्रवाई को एकपक्षीय बताते हुए हाई कोर्ट जाने की चेतावनी दी है। वहीं, भूपेश बघेल ने भाजपा नेताओं पर अधिकारियों से अवैध मांगें करने के आरोप लगाए हैं, जिससे यह मामला सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस का बड़ा केंद्र बन गया है.



