दुर्ग जिला अस्पताल में मॉर्चुरी विवाद

0
18

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अस्पताल की मॉर्चुरी शव गृह में पिछले 5 महीनों से फ्रीजर कैबिनेट खराब होने के कारण शवों के सड़ने और डी-कंपोज होने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस बदहाली और अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही के विरोध में कांग्रेस ने सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया और प्रशासन को 15 दिन का कड़ा अल्टीमेटम दिया है.

विदित हो कि दुर्ग जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में 4-4 शवों की क्षमता वाले दो फ्रीजर कैबिनेट हैं, जिसमें कुल 8 शव रखे जा सकते हैं। इनमें से एक कैबिनेट पिछले 5 महीनों से पूरी तरह बंद पड़ा है, जिससे मॉर्चुरी की क्षमता सिर्फ 4 शवों की रह गई है।

भीषण गर्मी के इस मौसम में क्षमता से अधिक शव आने पर उन्हें फ्रीजर के बाहर फर्श पर रखना पड़ रहा है। इसके कारण शव तेजी से डी-कंपोज हो रहे हैं और मॉर्चुरी से भारी बदबू आ रही है। स्थिति इतनी खराब है कि मृतकों के परिजन भी अंदर जाने से कतरा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here