Total Users-

1,229,725

spot_img

Total Users-

1,229,725
Friday, May 29, 2026
spot_img

सुशासन तिहार बना किसानों का भरोसा

किसान रूपसिंह नेताम को तत्काल मिली नई किसान किताब, शासन की संवेदनशील पहल से आसान हुआ समाधान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित सुशासन तिहार अब आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। शासन की इस जनहितकारी पहल से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी राहत और सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हो रही हैं।

गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत आमाडोब पटपरी निवासी किसान रूपसिंह नेताम इसका जीवंत उदाहरण हैं, जिन्हें सुशासन तिहार के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में तत्काल नई किसान किताब उपलब्ध कराई गई।

दरअसल, किसान रूपसिंह नेताम की किसान किताब कुछ दिन पहले गुम हो गई थी। किसान किताब नहीं होने के कारण उन्हें कृषि कार्यों के संचालन, राजस्व संबंधी प्रक्रियाओं एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के समाधान के लिए उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने की चिंता थी, लेकिन सुशासन तिहार के तहत आमाडोब में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ने उनकी परेशानी को आसान कर दिया।

शिविर में पहुंचकर रूपसिंह नेताम ने किसान किताब की द्वितीय प्रति प्राप्त करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन मिलते ही राजस्व विभाग ने तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की तथा उन्हें तत्काल नई किसान किताब उपलब्ध करा दी। प्रशासन की इस त्वरित कार्यवाही से किसान रूपसिंह नेताम बेहद प्रसन्न नजर आए।

More Topics

खुलासा : ड्रैगन की खतरनाक तैयारी रेगिस्तान में बनाया न्यूक्लियर चक्रव्यूह

अंतरराष्ट्रीय मीडिया में सामने आई ताजा रिपोर्टों ने चीन...

बिहार और बांग्लादेश के ग्रामीणों ने Border Fencing के लिए BSF को सौंपी अपनी जमीन

कूच बिहार जिले के तीन निवासियों ने भारत-बांग्लादेश सीमा...

इसे भी पढ़े