रायपुर में ‘कचरा कलेक्शन’ यूजर चार्ज बढ़ने की तैयारी

रायपुर नगर निगम ने शहर की करीब 3.60 लाख आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों पर डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का यूजर चार्ज बढ़ाने का फैसला किया है। यह नई बढ़ी हुई दरें लागू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है, जिससे शहर के आम नागरिकों से लेकर व्यापारियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा नगर निगम द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव के मुताबिक, अलग-अलग श्रेणियों में प्रति माह अतिरिक्त शुल्क इस प्रकार बढ़ाया जा रहा है: आवासीय संपत्ति पर ₹10 प्रति माह की बढ़ोतरी। रेस्टोरेंट / होटल पर ₹30 प्रति माह की बढ़ोतरी। निजी स्कूल और कॉलेज पर ₹50 प्रति माह की बढ़ोतरी की जायेगी .

More Topics

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज-राज्यपाल रमेन डेका

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम...

इसे भी पढ़े