“मलयालम सिनेमा में कहानियों को ईमानदारी, संवेदनशीलता और भावनात्मक गहराई के साथ प्रस्तुत किया जाता है-बाबिल खान

दिवंगत दिग्गज अभिनेता इरफान खान के बेटे और बॉलीवुड के उभरते हुए प्रतिभाशाली अभिनेता बाबिल खान अब क्षेत्रीय सिनेमा में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बाबिल खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘गांधी बाजार संडे मार्केट’ की शूटिंग पश्चिम बंगाल के खूबसूरत शहर सिलीगुड़ी में शुरू कर दी है।

यह बाबिल के करियर की पहली मलयालम फिल्म होगी, जिसे लेकर उनके फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। इस फिल्म का निर्देशन जाने-माने निर्देशक बाबू जनार्दन कर रहे हैं। फिल्म में बाबिल के साथ अपर्णा बालमुरली, दीपक परम्बोल, निखिल नायर, जॉनी एंटनी, जगदीश, सुधीर करमना, उन्नी राजा, अथमिया और जयशंकर जैसे बेहतरीन कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

खान ने एक बयान में कहा, “मलयालम सिनेमा का मेरे दिल में हमेशा से एक खास स्थान रहा है, क्योंकि इसमें कहानियों को ईमानदारी, संवेदनशीलता और भावनात्मक गहराई के साथ प्रस्तुत किया जाता है।

एक अभिनेता के रूप में, मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि विकास अज्ञात में कदम रखने और खुद को पूरी तरह से एक नयी दुनिया, नये लोगों और नयी भावनाओं को समर्पित करने से ही होता है। उन्होंने कहा, सिलीगुड़ी में गांधी बाजार संडे मार्केट की शूटिंग शुरू करना मेरे लिए बेहद रोमांचक, भावनात्मक और रचनात्मक रूप से संतोषजनक अनुभव है।”

More Topics

कश्मीर आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के बावजूद आतंकी...

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए पंजीकरण पोर्टल लॉन्च किया

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को पूर्वी दिल्ली के...

इसे भी पढ़े