Total Users-

1,228,561

spot_img

Total Users-

1,228,561
Tuesday, May 26, 2026
spot_img

बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

उद्योग मंत्री ने ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक, रिसदा से रिसदी, दर्री बैराज से बरमपुर चौक सहित हरदी बाजार-तरदा-इमलीछापर मार्ग के निर्माण का किया भूमिपूजन

सुशासन तिहार के बीच जिलेवासियों को मिली बड़ी सौगात

रायपुर। कोरबा जिले के स्थापना दिवस और सुशासन तिहार के अवसर पर आज जिलेवासियों को बेहतर आवागमन की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम विभाग मंत्री लखनलाल देवांगन ने दर्री बैराज के मेजर ध्यानचंद चौक में आयोजित कार्यक्रम में 29 करोड़ 42 लाख 96 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाली ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक (सीमेंट कंक्रीटीकरण, लंबाई 2.84 किमी), रिसदा चौक से रिसदी चौक (लंबाई 2.90 किमी), 83 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से दर्री बैराज से बरमपुर चौक (सीमेंट कांक्रीटीकरण, लंबाई 7.96 किमी) तथा 230 करोड़ 31 लाख रुपये से अधिक की लागत से हरदी बाजार -तरदा-सर्वमंगला-इमलीछापर (कुल लंबाई 27.19 किमी, शेष निर्माण 13.74 किमी) सीमेंट कंक्रीट मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आज शुभ दिन है कि कोरबा वासियों की बहुप्रतीक्षित सड़कों की माँग पूरी हो रही है। भूमिपूजन के साथ ही सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा और जिले में सड़कों का जाल बिछने के साथ आवागमन बेहतर होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन सड़कों के निर्माण का शिलान्यास किया था और आज भूमिपूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

More Topics

मारुति शोरूम के सीईओ की पीड़ित महिला ने की पिटाई

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में नेहरू नगर...

फेमिना मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोने

ओडिशा के भुवनेश्वर में हाल ही में संपन्न हुए...

 तेज धूप और थकान में भी हरा सोना से मिलती है राहत

गाँव-गाँव इन दिनों तेंदूपत्ता संग्रहण का चल रहा सिलसिला रायपुर....

एक खाद दुकान का लाइसेंस निलंबित, कई विक्रेताओं को नोटिस

धमतरी जिले में किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण...

इसे भी पढ़े