Total Users- 1,170,135

spot_img

Total Users- 1,170,135

Thursday, March 12, 2026
spot_img

पंचमुखी अवतार : ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान 5’ की रिलीज डेट

नए सीजन में भगवान हनुमान के पंचमुखी अवतार को दिखाया जाएगा. पांचवा सीजन 25 अक्टूबर को स्ट्रीमिंग होगा. पंचमुखी अवतार में पवन पुत्र लौट के आ रहे हैं. ग्राफिक इंडिया के बैनर तले शरद देवराजन, जीवन जे. कांग और चारुवी अग्रवाल ने हनुमान का सीजन 5 बनाया है।

हनुमान की शक्ति और बुद्धि इस सीजन में दिखाई देगी। यह भगवान हनुमान की बहादुरी की शानदार कहानी और उत्कृष्ट दृश्यों के साथ दर्शकों को एक विजुअल मनोरंजन प्रदान करेगा। इस श्रृंखला में भगवान महादेव हनुमान के रूप में अवतार लेकर भगवान राम की सेवा करते हैं। हनुमान ने अन्धकार के सामने आशा का प्रतीक बनकर एक शक्तिशाली योद्धा से देवता बनने की उनकी यात्रा को दिखाया है।

इस शो में संकेत म्हात्रे, सुरभि पांडे, दमनदीप सिंह बग्गन, विक्रांत चतुर्वेदी, रिचर्ड जोएल, शरद केलकर, रोहन जादव, शक्ति सिंह, साहिल वैद, वली, अहिरावण, तोशी सिन्हा, राजेश जॉली, आदित्य राज शर्मा, पुष्कर विजय, रोहन वर्मा, शैलेंद्र पांडे, सुरेंद्र भाटिया, विक्रम कोचर, अमित देवंडी, गणेश दिवेकर, गिरीश सहदेव और कई अन्य सहायक भूमिकाओं में हैं.

29 जनवरी 2021 को पहला सीजन 13 एपिसोड के साथ प्रीमियर हुआ। 27 जुलाई 2021 को 13 एपिसोड का दूसरा सीजन आया। तीसरे सीजन के छह एपिसोड 12 जनवरी 2024 को प्रसारित किए गए। 23 अप्रैल 2024 को हनुमान जयंती पर चौथे सीजन की घोषणा की गई। 5 जून से 11 जुलाई तक इस शो का प्रसारण हुआ। ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ श्रृंखला वर्तमान में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारण की जा रही है।

More Topics

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद बना आजीविका का साधन

पारंपरिक कौशल, जैसे मिट्टी के बर्तन, कढ़ाई और लकड़ी...

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

बड़े राज्यों को पछाड़कर बना नंबर-वन, मुख्यमंत्री विष्णु...

इसे भी पढ़े