मुलेठी से करें बालों की देखभाल: झड़ते और सफेद होते बालों के लिए रामबाण उपाय

बढ़ते पॉल्यूशन और अव्यवस्थित लाइफस्टाइल की वजह से अधिकतर महिलाएं किसी न किसी हेयर प्रॉब्लम से परेशान रहती हैं। असमय बालों का सफेद होना, झड़ना, कमजोर और पतले बाल जैसी समस्याएं अब बहुत आम हो गई हैं। धूल-मिट्टी और पोषण की कमी के कारण बाल डल और बेजान हो जाते हैं। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बहुत कारगर साबित हो सकते हैं। मुलेठी, आंवला और भृंगराज का उपयोग बालों को चमकदार और जड़ों से मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।

बालों की ये 4 समस्याएं होंगी जड़ से खत्म

1. डेंड्रफ से छुटकारा

अगर आप डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं, तो मुलेठी का इस्तेमाल लाभदायक हो सकता है। इसके लिए:

  • एक चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच शहद और एक चम्मच मुलेठी पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं।
  • इस पेस्ट को बालों और सिर पर लगाएं।
  • हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करने से डैंड्रफ की समस्या दूर होगी।

2. हेयर फॉलिंग रोके

गंजेपन और बालों के झड़ने की समस्या को कम करने के लिए मुलेठी का हेयर पैक बहुत प्रभावी होता है। इसे बनाने के लिए:

  • एक चम्मच मुलेठी पाउडर में कुछ केसर के धागे मिलाएं।
  • इसमें एक कप दूध डालकर पेस्ट बना लें।
  • रात में इसे बालों पर लगाकर शॉवर कैप पहनकर सो जाएं और सुबह माइल्ड शैंपू से धो लें।
  • दूध की जगह दही का भी उपयोग कर सकते हैं।

3. बालों को बनाए मजबूत

मजबूत और घने बालों के लिए यह हेयर पैक बहुत फायदेमंद है:

  • एक कटोरे में पाँच चम्मच मुलेठी पाउडर लें।
  • इसमें एक कप दही और दो चम्मच जैतून का तेल मिलाएं।
  • इस पेस्ट को सिर पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें।
  • इससे बाल मजबूत और घने बनते हैं।

4. असमय सफेद बालों की समस्या का समाधान

अगर आपके बाल कम उम्र में सफेद हो रहे हैं तो दही और मुलेठी का पेस्ट कारगर साबित हो सकता है:

  • बराबर मात्रा में दही और मुलेठी पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं।
  • इस पेस्ट को बालों पर लगाएं और सूखने के बाद माइल्ड शैंपू से धो लें।
  • इसे हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें।

मुलेठी का हेयर मास्क

बालों की मजबूती के लिए हेयर मास्क भी एक बेहतरीन उपाय है:

  • आधा केला, दो चम्मच मेहंदी पाउडर और एक चम्मच मुलेठी पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं।
  • इसे बालों पर 45 मिनट तक लगाएं और फिर माइल्ड शैंपू से धो लें।
  • बेहतर परिणाम के लिए इसे हफ्ते में एक बार लगाएं।

मुलेठी मिक्स तेल का लाभ

बालों को स्वस्थ रखने के लिए मुलेठी मिक्स तेल भी बहुत फायदेमंद होता है:

  • मुलेठी पाउडर में थोड़ी मात्रा में सरसों का तेल मिलाएं।
  • इसे बालों पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।
  • इससे बाल झड़ने की समस्या कम होगी और सफेद बाल भी नियंत्रित होंगे।

मुलेठी बालों की समस्याओं का एक प्राकृतिक समाधान है, जिसे अपनाकर आप स्वस्थ, घने और खूबसूरत बाल पा सकती हैं।

More Topics

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल बांध के 3 गेट खुले

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के...

GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F17 मिशन के सफल प्रक्षेपण...

जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

नई दिल्ली/कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष...

इसे भी पढ़े