हेल्थी और स्वादिष्ट गाजर का कसा हुआ सलाद झटपट बनाएं

कम समय में कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो गाजर का सलाद एक बेहतरीन विकल्प है। कम सामग्री और आसान विधि से तैयार होने वाला यह सलाद स्वाद में लाजवाब होता है । इसे आप लंच या डिनर के साथ साइड डिश के रूप में परोस सकते हैं।

सामग्री:
3–4 गाजर, 1 छोटा प्याज, 1 हरी मिर्च, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस, 1–2 बड़ा चम्मच हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर।

विधि:
सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें। अब इसे एक बड़े बाउल में डालें। इसमें बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च मिलाएं। इसके बाद नमक, भुना जीरा पाउडर और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अंत में हरा धनिया डालकर एक बार फिर मिला लें।

More Topics

केरल में दर्दनाक सड़क हादसा: NH-66 पर लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

त्रिशूर: केरल के त्रिशूर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-66 (NH-66)...

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

इसे भी पढ़े