स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ख्याल, ट्राई करें ये हेल्दी डिश

कुछ लोग नवरात्रि के व्रत में खुद को और अपने शरीर को जरूरत से ज्यादा तकलीफ दे देते हैं। लेकिन सच तो यह है कि नवरात्रि का व्रत शरीर को साफ और हल्का करने के लिए होता है, न कि उसे परेशान करने के लिए। पूरे दिन भूखे रहकर शाम को भारी या अस्वस्थ खाना खाने का कोई फायदा नहीं होता। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ आसान, स्वादिष्ट और पौष्टिक रेसिपीज, ताकि इस नवरात्रि आप व्रत भी रखें और सेहत का भी पूरा ध्यान रखें।

साबूदाना दही बाउल
साबूदाना दही बाउल व्रत के दिनों के लिए एकदम सही है। यह हल्का, ताजगी भरा और एनर्जी, प्रोटीन व फाइबर से भरपूर होता है। इस रेसिपी को नवरात्रि के लिए सेव करके जरूर रखें।

सामग्री: 1 कप साबूदाना (3–4 बार धोकर, 1 कप पानी में रात भर भिगोया हुआ), 1 बड़ा चम्मच सब्जा सीड्स (1 कप पानी में भिगोए हुए), 2 कप ताजा दही, सेंधा नमक स्वादानुसार, ½ छोटा चम्मच ताजी पिसी काली मिर्च, 1 छोटा चम्मच बारीक कटा अदरक, 2 बड़े चम्मच कटी धनिया पत्ती, ¼ कप अनार के दाने, ¼ कप भुनी मूंगफली (दरदरी कुटी हुई); तड़के के लिए: 1 बड़ा चम्मच देसी घी, ½ छोटा चम्मच जीरा, 1 हरी मिर्च (कटी हुई), कुछ करी पत्ते, 8–10 काजू।

बनाने की विधि: सबसे पहले साबूदाने को 3–4 बार धोकर 1 कप पानी में रात भर भिगो दें और सब्जा सीड्स को 10–15 मिनट के लिए पानी में भिगो लें। अब भीगे हुए साबूदाने को प्लेट में फैलाकर लगभग 4 मिनट तक भाप में पकाएं, फिर थोड़ा पानी डालकर दानों को अलग करें और छान लें। एक बाउल में दही लेकर उसमें सेंधा नमक, काली मिर्च, अदरक और धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह फेंट लें।

अब इसमें सब्जा सीड्स, अनार के दाने, भुनी मूंगफली और तैयार साबूदाना डालकर अच्छे से मिक्स करें। आखिर में एक पैन में घी गरम करें, उसमें जीरा, हरी मिर्च, करी पत्ते और काजू डालकर हल्का भून लें और यह गरम तड़का तैयार बाउल के ऊपर डालकर तुरंत परोसें।

More Topics

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल बांध के 3 गेट खुले

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के...

GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F17 मिशन के सफल प्रक्षेपण...

जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

नई दिल्ली/कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष...

इसे भी पढ़े