स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता अंडा पराठा बेहद आसानी से बनाये

सुबह की भागदौड़ में या जब कुछ बनाने का बिल्कुल मन न हो, तो यह 5-मिनट एग पराठा रेसिपी आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। यह रेसिपी उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है जो खाना बनाने में थोड़े आलसी हैं, क्योंकि इसमें आपको न तो आटा गूंथने की जरूरत है और न ही पराठा बेलने की। बस कुछ आसान चीजों को एक साथ मिलाकर एक बैटर तैयार करना है और आपका बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक पराठा मिनटों में बनकर तैयार हो जाएगा। इसे आप सुबह के नाश्ते या शाम की छोटी भूख में बेहद आसानी से बना सकते हैं।

सामग्री

2 अंडे, 1 कप दूध, ½ छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स, ½ छोटा चम्मच नमक, 1 कप मैदा या आटा, 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा प्याज, 1 बड़ा चम्मच कटी शिमला मिर्च, 1 बड़ा चम्मच कटा टमाटर, 1 बारीक कटी हरी मिर्च, थोड़ा सा हरा धनिया, ¼ कप पानी और 2 छोटा चम्मच तेल।

बनाने का आसान तरीका

सबसे पहले एक बर्तन में 2 अंडे और 1 कप दूध डालकर अच्छी तरह फेंट लें। अब इस मिश्रण में ½ छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स, ½ छोटा चम्मच नमक, 1 कप मैदा या आटा, 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा प्याज, 1 बड़ा चम्मच शिमला मिर्च, 1 बड़ा चम्मच टमाटर, 1 हरी मिर्च और बारीक कटा हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।

इसके बाद इसमें ¼ कप पानी मिलाएं और एक चिकना व गाढ़ा बैटर तैयार कर लें। अब गैस पर एक पैन या तवा रखें और उसमें 2 छोटा चम्मच तेल डालकर गर्म करें। तवा गर्म होने पर तैयार घोल को तवे पर फैलाते हुए डालें और दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंक लें। आपका गरमा-गरम और टेस्टी एग पराठा तैयार है, इसे अपनी पसंद की चटनी या केचप के साथ मजे से खाएं।

More Topics

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल बांध के 3 गेट खुले

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के...

GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F17 मिशन के सफल प्रक्षेपण...

जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

नई दिल्ली/कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष...

इसे भी पढ़े