सत्तू का पराठा बेलते वक्त फट जाता है तो ये ट्रिक अपनाएं परफेक्ट बनेगे पराठे

बिहार का फेमस सत्तू काले चने को भूनकर तैयार किया जाता है, इसका सेवन आप शरबत से लेकर भरवा पराठे के रूप में कर सकते हैं. वैसे तो इसका पराठा बहुत ही टेस्टी और पाचन के लिए अच्छा होता है, लेकिन अक्सर लोग इसे बनाते वक्त परेशान हो जाते हैं.

सत्तू को भरकर पराठा बनाने मुश्किल उस वक्त आती है, जब आप इसे बेलते हैं. कई लोगों की ये शिकायत होती है कि उनका सत्तू का पराठा बेलते वक्त फट जाता है. जिसके कारण इसे तवे पर सेकने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. यदि आप भी इस समस्या से परेशान है, और सत्तू पराठा बनाने का सही तरीका जानना चाहते हैं तो ये लेख आपके लिए है. यहां हम आपको परफेक्ट और सॉफ्ट सत्तू पराठा की रेसिपी और इसे फटने से बचाने का ट्रिक बता रहे हैं.

सत्तू पराठा क्यों फट जाता है?

परफेक्ट सॉफ्ट पराठा बनाने की शुरुआत होती है, नर्म आटा गूंथने से. इसलिए आटे को हमेशा गर्म पानी से गूंथे. इसके साथ ही इसे ढक कर कुछ देर के लिए छोड़ दें. इसे आटा अच्छी तरह से सॉफ्ट हो जाता है.
अब बारी आती है सत्तू को तैयार करने की. इसके लिए आप हरी मिर्च लहसुन-अदरक, प्याज और हरी पत्तियों को बार काटकर डालें. हल्के खट्टेपन के लिए आप इसमें नींबू का रस भी डाल सकते हैं. इसके अलावा नमक, अजवाइन डालें. इससे स्वाद अच्छा होता है.
एक चीज जिससे सत्तू का स्वाद बढ़ता है, और पराठा भी नहीं फटता वो है सरसों का तेल. इसे आप सत्तू में इतनी मात्रा में डाले की सत्तू हल्का बंधने लगे. यदि तेल का इस्तेमाल कम करना है तो आप 50 प्रतिशत पानी और 50 प्रतिशत तेल भी डाल सकतें हैं.
इस तरह से तैयार किया गया सत्तू की स्टफिंग भरने में भी आसान होती है और पराठा भी नहीं फटता है.

More Topics

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल बांध के 3 गेट खुले

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के...

GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F17 मिशन के सफल प्रक्षेपण...

जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

नई दिल्ली/कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष...

इसे भी पढ़े