अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण भी स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कई महिलाएं हर महीने तरह-तरह के महंगे ट्रीटमेंट्स करवाती है। कुछ महिलाएं महंगे प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती है, फिर भी मनचाह रिजल्ट नहीं मिलता है। अब आप कम खर्चे में घर पर ही एक खास एंटी-एजिंग फेस सीरम को तैयार कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कैसे बनाएं फेस सीरम।
चेहरे के लिए लीची का इस्तेमाल
स्किन और ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार, लंबे समय तक स्किन को जवां और ग्लोइंग बनाने के लिए आप कई तरह के प्रयास कर सकते हैं। इसके लिए आप प्राकृतिक रुप से स्किन केयर कर सकती हैं। लीची हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है जबकि यह स्किन के लिए भी सेहतमंद साबित होता है। यह चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकता है। अब घर पर ही आराम से लीची का होममेड फेस सीरम तैयार कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे बनाएं- त्वचाव नाखूनों की देखभाल
लीची सीरम बनाने के लिए सामग्री
-4-5 ताजी लीची
-एक चम्मच गुलाब जल
-टी-ट्री ऑयल की कुछ बूंदें
-1 विटामिन ई कैप्सूल
लीची फेस सीरम बनाने का तरीका
- लीची का सीरम बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले आप लीची के छिलके को निकालकर इसका गूदा अलग कर लें।
- इस गूदे में थोड़ा गुलाब जल और टी-ट्री ऑयल को मिक्स कर लें।
- अब इसमें थोड़ा-सा विटामिन ई कैप्सूल मिला लें, फिर इन सभी सामग्रियों को अच्छे से फेंट लें।
- जब यह मिश्रण अच्छे तरीके से बनकर तैयार हो जाए, तो आप इसको एक एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख सकते हैं। शरीर-रचनाविज्ञान
- इसका आप एक हफ्ते तक लगातार इस्तेमाल कर सकती हैं।
- यह आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होगा।
इन बातों का रखें ध्यान
यदि आप लीची का सीरम घर पर बना रहें, तो सबसे पहले पैच टेस्ट जरुर करें। खासकर घर पर बना हुआ सीरम जल्दी खराब हो सकता है, इसलिए इसे लंबे समय तक भी स्टोर न करें। यदि आपको यह सूट करता है, तो इसको दोबारा इसी प्रक्रिया से तैयार कर लें।


