लहसुन-लौंग के उपाय से हफ्ते भर में पाएं मजबूत और लंबे नाखून

क्या आपको पता है कि महंगे ब्यूटी पार्लर ट्रीटमेंट या बार-बार मैनीक्योर करवाने के बजाय, रात को अपनाया गया एक आसान घरेलू नुस्खा आपके नाखूनों को बेहद मजबूत और टिकाऊ बना सकता है? नियमित रूप से किया गया यह छोटा सा उपाय नाखूनों को अंदर से पोषण देकर उन्हें सख्त और स्वस्थ बना देता है।

1 हफ्ते में नाखून कैसे बढ़ाएं

सामग्री

-ट्रांसपेरेंट नेल पेंट
-लहसुन-2-3 कलियां
-लौंग-2-3 पीस
-नींबू- 10 बूंदे

जेल बनाने का तरीका

  • सबसे पहले पेस्ट बनाने के लिए ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश लें।
  • इसमें लहसुन का आधा टुकड़ा, 2-3 लौंग और नींबू की 10 बूंदे डालें।
  • फिर इसमें सीरम को 24 घंटे के लिए छोड़ दें।

इस्तेमाल करने का तरीका

  • रात को सोने से पहले अपने हाथों को अच्छे से क्लीन कर लें।
  • फिर नेल्स पर पहले से लगी नेल पॉलिश हटाएं।
  • इसके बाद तैयार किया हुए जेल की एक कोट अपने नाखूनों पर लगाएं।
  • इसे लगाते समय नाखूनों के किनारों और जड़ों पर ध्यान रखें। रात भर इसे लगा रहने दें।
  • अच्छा रिजल्ट पाने के लिए इसे लगातार एक हफ्ते तक लगाएं।

नाखूनों को लंबे करने के घरेलू उपाय

  • थोड़ा सा जैतून का तेल हल्का गुनगुना कर लें और उसमें अपनी उंगलियों को लगभग 15 से 20 मिनट तक डुबोकर रखें। इसके बाद उंगलियां बाहर निकालकर नाखूनों और क्यूटिकल्स पर धीरे-धीरे मालिश करें, ताकि तेल अच्छी तरह अवशोषित हो सके और पूरा पोषण मिल सके।
  • आप नारियल तेल और नींबू के मिश्रण से भी नाखूनों की बढ़ाने के लिए लगा सकती हैं। इसके लिए एक चम्मच नारियल तेल में करीब 5–6 बूंद ताजा नींबू रस मिलाकर अच्छी तरह तैयार कर लें। रात में सोने से पहले इस मिश्रण को नाखूनों पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें, ताकि यह गहराई तक असर कर सके।
  • इसके अतिरिक्त आप संतरे के रस का इस्तेमाल कर नाखूनों को लंबा कर सकती हैं। संतरे में विटामिन-सी और फोलिक एसिड होता है, जो कोलेजन को बढ़ाने में मदद करता है। एक कटोरी में संतरे का रस लें और इसमें 10 मिनट तक अपने नाखून डुबोकर रखें। आखिर में पानी से धोकर मॉइस्चराइजर लगा लें।

More Topics

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल बांध के 3 गेट खुले

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के...

GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F17 मिशन के सफल प्रक्षेपण...

जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

नई दिल्ली/कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष...

इसे भी पढ़े