ये फेस पैक चेहरे को कूल रखने के साथ देंगे धूल-मिट्टी से निजात

पुराने समय से इस्तेमाल की जाने वाली मुल्तानी मिट्टी चेहरे की कई समस्याओं से निजात पाने में सहायक होती है। त्वचा पर इसका इस्तेमाल करने से कील-मुंहासों, दाग-धब्बे कम होते हैं और ये हमारी स्किन को मुलायम बनाने की भी काम करती है। साथ ही इस पैक में इस्तेमाल किया जाने वाला खीरे का रस हमारी त्वचा को हाइड्रेट रखने और इंफ्लेमेशन को कम करने का काम करता है। तो अगर आपकी आंखों के नीचे सूजन सी रहती है तो उसके लिए भी ये पैक फायदेमंद है।

मुल्तानी मिट्टी- 2 चम्मच
खीरे का रस- 6 चम्मच
दही- 1/2 चम्मच

ऐसे तैयार करें फेस पैक

सबसे पहले एक कटोरी लें और उसमें ऊपर बताई गई तीनों सामग्रियों को अच्छे से मिक्स कर लें।
जब स्मूथ पेस्ट बनाकर तैयार हो जाए तो इसे अपने चेहरे और गर्दन वाले एरिया पर लगाकर 15 मिंट तक सूखने के लिए छोड़ दें।
समय पूरा होने के बाद नार्मल पानी से फेस वॉश कर लें।
देखिए कैसे आपके फेस की सारी गंदगी साफ हो गई है और त्वचा खिली-खिली नजर आ रही है।
ये नुस्खा ऑयली स्किन वालों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा।
लेकिन अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप इस रेसिपी में 1 चम्मच शहद मिलाकर लगा सकते हैं।
शहद आपकी रूखी त्वचा को जरूरी नमी देकर उसे स्मूथ बनाने का काम करेगा।

ये तो अभी जानते हैं कि चंदन में कूलिंग इफेक्ट होता है, जो स्किन को ठंडा रखने और उस पर जमी गंदगी को हटाने का काम करता है। वहीं अगर हम हल्दी की बात करें तो इसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो हमारी त्वचा से गंदगी को साफ करने और डार्क सर्कल्स को कम करने में भी मदद करते हैं।

More Topics

 वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजा जशपुर, स्वतंत्रता दौड़ में उमड़ा जनसैलाब

-स्वतंत्रता दौड़ में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, युवा और बच्चों ने...

पाकिस्तान के पानी की “एक-एक बूंद” एक ‘रेड लाइन’ है, पाक ने भारत को दी खुली धमकी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने देश के आज़ादी...

SC ने रद्द किया राहुल गांधी का सावरकर से जुड़ा मानहानि का केस

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी...

इसे भी पढ़े