मिक्स वेज पराठा बनाते वक्त फट जाता है? तो ये ट्रिक आपके काम आएगी

भरवा पराठा का नाम सुनते ही सब कुछ भूल ही जाते हैं और इसे चाव से खाते हैं। अगर आपके बच्चे सब्जियां खाने में अनाकानी करते हैं, तो आप उनको मिक्स वेज पराठे खिला सकती हैं। गोभी, गाजर, मटर, आलू और पनीर सबको मिलकर बनें हुए पराठे सबको बहुत ही पसंद आएगे। इसके अलावा, आप फ्रिज में बची हुई सब्जियों का भी बखूबी से इस्तेमाल कर सकती हैं।

मिक्स वेज पराठा बनाने की रेसिपी

  • मिक्स वेज पराठा बनाने के लिए आप अपनी पसंदीदा सब्जियों को बारीक काट या कद्दूकस कर लें।
  • कद्दूकस की गई सब्जियों का अतिरिक्त पानी निकाल सकते हैं। ऐसा करने से आटा गीला नहीं होगा।
  • जब आटा को गूंथे तो उस समय थोड़ा- सा नमक और एक चम्मच तेल जरुर डालें, इससे पराठे खस्ता बनते हैं।
  • इसके बाद सब्जियों में नमक और जीरा, धनिया और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें।
  • फिर आप आटे की लोई लें और इसमें स्टाफिंग भरे और आटे के किनारों को कसकर बंद कर दें।
  • अब हल्के हाथों से पराठे को धीरे-धीरे बेलें।
  • अब गैस को मीडियम फ्लेम पर जलाएं और तवा को गर्म करें।
  • गर्म होने के बाद पराठे को तवे पर डालें और कुछ सेकंड बाद पलटें।
  • इसको आप मक्खन, घी या तेल लगाकर दोनों तरफ सेंके और गोल्डन होने तक पकाएं।

मिक्स पराठे को फटने से बचाने के लिए टिप्स

जब भी आप वेज पराठा बनाते वक्त सबसे बड़ी चुनौती यही होती है कि बेलते समय सब्जियां पानी छोड़ देती हैं और पराठा फट जाता है।

  • कद्दूकस की हुई सब्जियों में नमक डालकर 5 मिनट रखें, फिर उनका सारा पानी निचोड़ लें।
  • पराठे का आटा थोड़ा ज्यादा ही गूंथें।
  • आप सब्जियों में एक उबला आलू मैश करें।
  • ध्यान रखें कि स्टाफिंग में नमक तभी मिलाएं जब आप तुरंत पराठा बेलने जा रही हों।
  • बेलन को हमेशा बहुत ही हल्के हाथों से चलाएं।

More Topics

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल बांध के 3 गेट खुले

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के...

GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F17 मिशन के सफल प्रक्षेपण...

जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

नई दिल्ली/कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष...

इसे भी पढ़े