ज्यादातर महिलाएं बैल्कहेड्स को रिमूव करने के लिए कई महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, जैसे स्क्रब या फेसपैक। लेकिन ये काम नहीं करते और ढंग से क्लींजिग न होने की वजह से ब्लैकहेड्स की समस्या बढ़ जाती है। आइए जानते हैं नेचुरल टिप्स जिसकी मदद से आप बिना पार्लर में खर्च किए ब्लैकहेड्स की समस्या से निजात पा सकते हैं।
ओटमील पाउडर और दूध
1 चम्मच ओटमील पाउडर में आवश्यकानुसार दूध मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को नाक के आसपास, माथे और होठों के नजदीक लगाकर कुछ देर के लिए स्क्रब करें। 10 मिनट तक लगे रहने के बाद चेहरे को धो लें।
मुलेठी और शहद
मुलेठी ओपन पोर्स की समस्या से निजात दिलाता है। इसके लिए 1 चम्मच मुलेठी में 1 चम्मच शहद मिलाकर ब्लैकहेड्स पर अप्लाई करें और हल्के हाथों से मसाज करें। इससे ब्लैकहेड्स को दूर किया जा सकता है।
बेसन, आटा और हल्दी
ब्लैकहेड्स हटाने के लिए आधा चम्मच बेसन में समान मात्रा में आटा और चुटकी भर हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स पर लगाकर छोड़ दें। इससे स्किन में जमा गंदगी और डेड स्किन सेल्स की समस्या खत्म तो होगी ही, टैनिंग से भी छुटकारा मिलेगा।
ब्राउन शुगर, नींबू और शहद
विटामिन सी से भरपूर नींबू त्वचा में कोलेजन की मात्रा को बढ़ाता है। इसके साथ ही स्किन पर जमा अतिरिक्त तेल की समस्या को हल करने में मददगार है। इसके लिए 1 चम्मच ब्राउन शुगर में 1 चम्मच नींबू का रस और आधा चम्मच शहद मिलाकर ब्लैकहेड्स पर लगाकर कुछ देर तक रब करें। इससे स्किन मुलायम होने लगती है और ब्लैकहेड्स को आसानी से रिमूव किया जा सकता है। हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल करने से नाक और माथे पर बनने वाले ब्लैकहेड्स से राहत मिलती है।


