Total Users-

1,230,276

spot_img

Total Users-

1,230,276
Sunday, May 31, 2026
spot_img

बेहतरीन कवर से पुराने फ्रिज को दें नया और स्टाइलिश लुक

फ्रिज की खूबसूरती बढ़ाने के लिए विभिन्न तरह के कवर, स्टिकर्स और मैग्नेट लगाते हैं। हालांकि, लगातार उपयोग और धूल-मिट्टी के असर से धीरे-धीरे इसकी बाहरी सतह की चमक कम होने लगती है और यह पहले जैसी आकर्षक नहीं दिखती। ऐसे में कई लोग सोचते हैं कि नया फ्रिज लेकर आते हैं, लेकिन आपको अब फ्रिज लेने की जरुरत नहीं है। इस लेख में हम आपको कुछ ट्रेंडी फ्रिज कवर के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप जरुर खरीदें। इससे आपके फ्रिज की शोभा बढ़ जाएगी।

विंटेज लेस और कढ़ाई वाले कवर्स

अगर आप अपने फ्रिज को एलिगेंट लुक देना जाता है, तो इस तरह के विंटेज लेस और कढ़ाई वाले कवर्स को खरीद सकते हैं। नेट या लेस वाले क्रीम कलर के कवर्स को आप जरुर खरीदें। इन पर बारीक कढ़ाई का काम होता, जो आपके पुराने फ्रिज को सुंदर और क्लासी बना देते हैं।

3D डिजिटल प्रिंटेड कवर्स

मार्केट में आप 3D डिजिटल प्रिंटेड फ्रिज कवर्स आसानी से मिल जाएंगे। यह दिखने में भी काफी खूबसूरत होते हैं। इसको चाहे आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। प्रिंटेड फ्रिज कवर्स में झरने, घने जंगल, फूलों के बगीचे या एब्सट्रैक्ट आर्ट जैसे डिजाइंस मिल जाएंगे। ये कवर्स इतने रियलस्टिक होते है कि आप अपने फ्रिज के पुराने रंग और खरोंचों को भूल ही जाएंगे। इससे आपका फ्रिज अर्टपीस की तरह लगेगा।

क्विल्डेड टेक्सचर्ड कवर्स

यदि आप अपने फ्रिज और कमरे में कुछ शानदार डिजाइन चाहते हैं, तो इस तरह के क्विल्डेड टेक्सचर्ड कवर्स लगा सकते हैं। इसका मेटरियल थोड़ा फ्रिज के ऊपरी हिस्से को डेंट और भारी सामान रखने से होने वाले नुकसान से बचाता है। इसका वेलवेट या सिल्क फिनिश आपके फ्रिज को एकदम लग्जरी जैसा बना देगा।

मल्टी-पॉकेट ऑर्गनाइजर कवर

फ्रिज को आकर्षक लुक देने के साथ-साथ अधिक उपयोगी बनाने के लिए आप मल्टी-पॉकेट ऑर्गनाइजर कवर का सहारा ले सकती हैं। इस तरह के कवर में दोनों ओर कई छोटे पॉकेट बने होते हैं, जिनमें रसोई से जुड़ी जरूरी वस्तुएं जैसे चाबियां, बिजली के बिल, लाइटर, नोटपैड या छोटी मैगजीन आसानी से रखी जा सकती हैं। इससे सामान बिखरता नहीं और जरूरत पड़ने पर तुरंत मिल भी जाता है।

More Topics

रश्मिका मंदाना के बाद अब माधुरी दीक्षित को AI से रिवीलिंग ड्रेस में दिखाया गया

इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित...

क्या दूध पीने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है?

दूध कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी, और अन्य आवश्यक पोषक...

Coffee Facial : कम खर्च में पाएं बेदाग-निखरी त्वचा, आसानी से घर पर करे

केमिकल से भरे क्रीम-पाउडर लगाने से स्किन को कुछ...

रायपुर जिला न्यायालय परिसर में खूनी संघर्ष

रायपुर जिला कोर्ट परिसर में दो सगे भाइयों के...

इसे भी पढ़े