बिना हेयर डाई पाएं काले बाल, भारती सिंह ने बताया घरेलू नुस्खा

उम्र बढ़ने के साथ सफेद बाल होना आम बात है, लेकिन आजकल यह समस्या कम उम्र में भी दिखने लगी है। खराब खानपान, पोषक तत्वों की कमी और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का ज़्यादा इस्तेमाल इसके मुख्य कारण हैं। लोग इन सफेद बालों को छिपाने के लिए हेयर डाई या कलर का सहारा लेते हैं, लेकिन ये भी नुकसानदेह हो सकते हैं। हेयर डाई से हो सकता है नुकसानरिपोर्ट्स के मुताबिक हेयर डाई में मौजूद PPD (पैरा-फेनिलिनेडियम) बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए ज़रूरत है कि कोई ऐसा तरीका अपनाया जाए जो नेचुरल और सेफ हो।मशहूर कॉमेडियन और एंकर भारती सिंह ने अपने पॉडकास्ट में एक खास तरीका शेयर किया है, जिससे वह बिना हेयर डाई के अपने बालों को काला और हेल्दी रखती हैं।

कैसे बनाएं यह खास मेहंदी पैक
लोहे की कड़ाही में नेचुरल मेहंदी डालें।
इसमें चाय पत्ती का पानी डालें।
फिर इसमें एलोवेरा जेल और एक अंडा मिलाएं।
इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर रातभर के लिए छोड़ दें।
सुबह इसे बालों में लगाएं।

कैसे काम करता है यह तरीका?
मेहंदी का लाभ: मेहंदी एक नेचुरल रंग देने वाला पदार्थ है। इसमें कोई केमिकल नहीं होता और यह बालों को प्राकृतिक रूप से रंगने में मदद करता है।
चाय पत्ती का पानी: चाय की पत्तियों में टैनिन नामक तत्व होता है, जो बालों को नेचुरली काला बनाता है। इसके अलावा यह बालों में चमक भी लाता है और उन्हें मुलायम बनाता है।

एलोवेरा जेल: एलोवेरा जेल बालों को मॉइस्चराइज करता है। इससे ड्राई और रूखे बाल नर्म और शाइनी बनते हैं। इसमें मौजूद विटामिन ई बालों को पोषण देता है।
अंडा: अंडे में प्रोटीन और बायोटिन होते हैं, जो बालों की जड़ों को मज़बूती देते हैं और बालों में नैचुरल शाइन लाते हैं। यह हेयर ग्रोथ को भी बढ़ावा देता है।
अगर आप भी कम उम्र में सफेद बालों की समस्या से जूझ रहे हैं, तो भारती सिंह का यह घरेलू उपाय आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह न सिर्फ बालों को नेचुरल रूप से रंगता है, बल्कि उन्हें हेल्दी और मज़बूत भी बनाता है, वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के।

More Topics

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल बांध के 3 गेट खुले

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के...

GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F17 मिशन के सफल प्रक्षेपण...

जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

नई दिल्ली/कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष...

इसे भी पढ़े