बिना अंडा और तेल के बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी कप केक

बच्चों को केक बेहद पसंद होता है, और जब वह घर में बना हो, तो उसकी बात ही कुछ और होती है। ऐसे में आप घर में सिर्फ 5 मिनट में बिना अंडा और तेल के टेस्टी कप केक तैयार कर सकते हैं। यह कप केक न केवल स्वादिष्ट होगा, बल्कि हेल्दी भी होगा क्योंकि इसमें न अंडा है और न तेल। आइए जानते हैं इस आसान रेसिपी को कैसे बनाएं।

सामग्री

मैदा – 4 चम्मच
पिसी चीनी – 3 चम्मच
कोको पाउडर – 1 चम्मच
बेकिंग पाउडर – द चम्मच
मीठा सोडा – 2 चुटकी
बटर – 1 चम्मच
गाढ़ा दूध – बैटर को मिलाने के लिए

कप केक बनाने की विधि:

पहला स्टेप
सबसे पहले एक बाउल में 4 चम्मच मैदा लें। फिर इसमें 3 चम्मच पिसी चीनी, 1 चम्मच कोको पाउडर और 1 चम्मच बटर डाल दें। इसके बाद, द चम्मच बेकिंग पाउडर और 2 चुटकी मीठा सोडा डालकर सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें। अब, धीरे-धीरे गाढ़ा दूध डालें और सारी सामग्री को मिलाकर एक स्मूद बैटर तैयार कर लें। इस बैटर को किसी भी कप या छोटे शेप वाले बर्तन में डाल दें।

दूसरा स्टेप
अब इस कप को माइक्रोवेव में रखें। सबसे पहले इसे 2 मिनट के लिए नॉर्मल मोड पर माइक्रोवेव में चलाएं। इसके बाद टूथपिक से चेक करें कि केक पका है या नहीं। अगर टूथपिक साफ बाहर आ जाए, तो केक तैयार है। अगर नहीं, तो इसे और 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखें।

तीसरा स्टेप
जब केक पूरी तरह से पक जाए, तो इसे बाहर निकालें और थोड़ा ठंडा होने दें। अब आप इसे चॉकलेट सीरप या पिघली हुई चॉकलेट से सजा सकते हैं। बच्चों को ये केक बहुत पसंद आएगा, और आप भी इसे फटाफट बनाकर तैयार कर सकते हैं।

आप चाहें तो इस कप केक को रंगीन स्प्रिंकल्स या चॉकलेट चिप्स से भी सजा सकते हैं। इससे कप केक और भी आकर्षक और स्वादिष्ट लगेगा।बिना अंडा और तेल के ये कप केक न सिर्फ बच्चों को खुश करेगा, बल्कि इसे बनाना भी काफी आसान है।

More Topics

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल बांध के 3 गेट खुले

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के...

GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F17 मिशन के सफल प्रक्षेपण...

जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

नई दिल्ली/कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष...

इसे भी पढ़े