बाजार के प्रोडक्ट से रहे दूर,इन आसान घरेलू नुस्खों से बढ़ाये चेहरे की रौनक

खूबसूरत दिखना किसे नहीं पसंद और ग्लोइंग चेहरा लोगों की आकर्षण का केंद्र भी होता है. ऐसे में चेहरे की रौनक निखारने के लिए लोग क्या-क्या उपाय करते हैं. खूबसूरत दिखने के लिए बहुत सारे लोग बाजार से कई तरह के प्रोडक्ट खरीदकर इस्तेमाल करते हैं. हालांकि हर बार यह उपाय कारगर साबित नहीं होता है. कई बार तो इसके साइड इफेक्ट से स्किन के खराब होने का भय बना रहता है. अगर आप भी ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो इसके लिए कुछ घरेलू टिप्स को आजमाना सही रहेगा.

भरपूर पानी पियें:
अगर आप भरपूर पानी पीते हैं तो भी आपकी स्किन पर ग्लो आ जाएगा. पानी हमारे शरीर की गंदगी को बाहर निकालता है और नए बॉडी सेल्स बनाता है. पानी में हेल्दी चीजें मिलाकर पीने से भी इसके फायदे बढ़ जाते हैं. यानी चेहरे की खूबसूरती में निखार लाने के लिए आप रोजाना भरपूर मात्रा में पानी पीएं|

व्यायाम करें:
व्यायाम करने से भी चेहरे पर चमक आती है और मन भी खुश रहता है. व्यायाम करने के दौरान जब शरीर से पसीना निकलता है तो उसके साथ स्किन की गंदगी भी निकलती है. इसके अलावा व्यायाम करने से मूड फ्रेश रहता है और शरीर में थकान के कारण नींद भी गहरी आती है. यानी अच्छी नींद लेने से भी चेहरे की खूबसूरती बढ़ती है|

साबुन का इस्तेमाल न करें:
साबुन का अधिक इस्तेमाल करने से त्वचा के खराब होने की संभावना रहती है. साबुन में ऐसे केमिकल्स होते हैं जो स्किन को बेजान बनाते हैं. साबुन आपकी स्किन को ड्राई बनाकर स्किन से प्राकृतिक तेल और सीबम को निकालकर मॉइश्चर छीन लेते हैं, जिस कारण त्वचा को नुकसान होने लगता है. इसलिए साबुन का इस्तेमाल करने से बचें|

तनाव से रहें दूर : तनाव एक ऐसी बीमारी है जो दिखती नहीं लेकिन अंदर से इंसान को खा जाती है. तनाव के कारण न सिर्फ मानसिक बल्कि स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है. लगातार तनाव में रहने की वजह से चेहरे पर मुंहासे और थकान की स्थिति बनी रहती है. इसलिए जरूरी है कि तनाव से दूर रहें|

अच्छी नींद जरूरी:
आजकल की व्यस्त लाइफ में दिन भर काम और रात को देर तक जगना आम बात हो चुकी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 8 घंटे की नींद नहीं लेने का असर आपकी स्किन पर भी पड़ता है. नींद पूरी नहीं होने पर आपकी स्किन डल दिखने लगती है.

आपको बता दें कि जब आप सो रहे होते हैं तो उसी समय आपके स्किन सेल्स बूस्ट होते रहते हैं. चेहरे की थकान दूर करने के लिए 8 घंटे की पर्याप्त नींद जरूरी है. इससे भी आपकी स्किन स्वस्थ और ग्लोइंग दिखेगा|

More Topics

 वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजा जशपुर, स्वतंत्रता दौड़ में उमड़ा जनसैलाब

-स्वतंत्रता दौड़ में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, युवा और बच्चों ने...

पाकिस्तान के पानी की “एक-एक बूंद” एक ‘रेड लाइन’ है, पाक ने भारत को दी खुली धमकी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने देश के आज़ादी...

SC ने रद्द किया राहुल गांधी का सावरकर से जुड़ा मानहानि का केस

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी...

इसे भी पढ़े