बच्चों को टिफिन में दें हेल्दी कद्दू और पनीर पराठा,ट्राई करें ये रेसिपी

अगर आपके बच्चे कद्दू या लौकी जैसी सब्जियां खाने में नाक-मुंह बनाते हैं, तो इस चिल्ड्रन डे पर उन्हें एक मजेदार और हेल्दी ट्विस्ट के साथ पराठा बनाकर खिलाएं! बच्चे अक्सर पराठे खाने की जिद्द करते हैं, तो इस बार उनके पसंदीदा पराठे को पौष्टिक बना दें।

कद्दू और पनीर की स्टफिंग से बना यह पराठा न केवल स्वादिष्ट होगा, बल्कि पोषण से भी भरपूर होगा। यहां हम एक हेल्दी और स्वादिष्ट कद्दू और पनीर का पराठा बनाने का तरीका बता रहे हैं, जिसे बच्चे खुशी-खुशी खा सकते हैं।

सामग्री
1 कप आटा
आधा कद्दू (स्टीम किया हुआ)
200 ग्राम पनीर
स्वादानुसार नमक
1 बड़ा चम्मच घी
1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
1 बड़ा चम्मच बारीक कटा प्याज
1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला
1 बड़ा चम्मच सफेद तिल
आवश्यकतानुसार पानी

विधि
-सबसे पहले आटे में स्वादानुसार नमक और थोड़ा घी मिलाकर गूंथ लें और इसे थोड़ी देर के लिए अलग रख दें। फिर कद्दू को छीलकर स्टीम कर लें। स्टीम किए हुए कद्दू में पनीर, बारीक कटा हुआ प्याज, गरम मसाला, नमक और हरा धनिया डालकर इसे अच्छे से मैश कर लें, ताकि स्टफिंग तैयार हो सके।
-अब गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें हल्का बेल लें। हर लोई के बीच में कद्दू और पनीर की स्टफिंग भरें, फिर इसे सावधानी से बेलकर पराठे का आकार दें। पराठे के ऊपर हल्का सा सफेद तिल छिड़कें -और तवे पर घी लगाकर इसे दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें। तैयार पराठे को मक्खन, केचप या हरी चटनी के साथ परोसें।
-पराठा तैयार है! इसे मक्खन, केचप या हरी चटनी के साथ परोसें।

More Topics

केरल में दर्दनाक सड़क हादसा: NH-66 पर लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

त्रिशूर: केरल के त्रिशूर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-66 (NH-66)...

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

इसे भी पढ़े