पोहा खिचड़ी बनाने की सबसे आसान और हेल्दी रेसिपी

पोहा और दाल से बनने वाली यह खिचड़ी ट्रेडिशनल खिचड़ी से भले ही थोड़ी अलग होती है लेकिन यह स्वाद और न्यूट्रिशन में बिलकुल भी कम नहीं होती है. आप अगर चाहें तो इसे व्रत के दौरान या फिर घर पर अगर कोई बीमार पड़े तो उस दौरान भी बिना किसी परेशानी के तैयार कर सकते हैं.
पोहा खिचड़ी बनाने की सबसे आसान और हेल्दी रेसिपी|

पोहा खिचड़ी के लिए जरूरी सामग्री:

1 कप मोटा पोहा
आधा कप मूंग दाल अच्छे से धुली हुई
1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
1 छोटा टमाटर बारीक कटा हुआ
1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
आधा छोटा चम्मच हल्दी
स्वादानुसार नमक
2 छोटे चम्मच देसी घी
1 छोटा चम्मच जीरा
4 से 5 कप पानी
हरा धनिया डेकोरेशन के लिए

पोहा खिचड़ी बनाने की रेसिपी:

पोहा खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले पोहा को साफ पानी से हल्के हाथों से धो लें और छलनी में रख दें ताकि एक्स्ट्रा पानी निकल जाए. इस बात का ख्याल रखें कि पोहा ज्यादा गलना नहीं चाहिए. इसके बाद मूंग दाल को भी धोकर 10 से 15 मिनट के लिए भिगो दें.

अब एक कुकर या गहरे बर्तन में देसी घी गर्म करें और फिर इसमें जीरा डालकर चटकने दें. इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज डालकर हल्का गोल्डन होने तक भूनें. अब अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड चलाएं और फिर टमाटर डालकर तब तक पकाएं जब तक वह सॉफ्ट न हो जाए.

इसके बाद इसमें हल्दी और नमक डालें और फिर भिगोई हुई मूंग दाल डालकर 1 से 2 मिनट चलाएं ताकि मसालों का स्वाद दाल में अच्छी तरह मिल जाए. इसके बाद धोया हुआ पोहा डालें और हल्के हाथ से मिक्स करें. अब इसमें 4 से 5 कप पानी डालें और कुकर का ढक्कन बंद कर दें.

मीडियम आंच पर 2 से 3 सीटी आने दें और फिर गैस बंद करके प्रेशर को अपने आप निकलने दें. इसके बाद ढक्कन खोलकर खिचड़ी को हल्का चलाएं और अगर आपको ज्यादा पतली खिचड़ी पसंद हो तो थोड़ा और गर्म पानी मिला सकते हैं|

More Topics

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल बांध के 3 गेट खुले

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के...

GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F17 मिशन के सफल प्रक्षेपण...

जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

नई दिल्ली/कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष...

इसे भी पढ़े